https://npopedia.com/storage/books/--24032601425588.jpg

संचार प्रबंधन

Communication / E-books
सामाजिक नागरिक संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का योगदान इतिहास में तो दर्ज है ही, लेकिन समाज उसे विशेष पहचान नहीं देता है। आज भी सामाजिक बदलाव और रचनात्मक विकास में संस्थाओं की ऐसी भूमिका है, जिसके बिना शासन व्यवस्था, समाज और बाज़ार के बीच के खाली स्थान को 'अभाव और विसंगति' बनने से रोका नहीं जा सकता है। यह समय है जब सामाजिक नागरिक संस्थाओं को अपने सपने और अपने काम की महत्ता के बारे में लगातार संवाद करना चाहिए। यह ध्यान रखना जरूरी है कि लोग संस्थाओं से नहीं, संस्थाओं के सपने और विचार से जुड़ते हैं। इस प्रवेशिका का मकसद सामाजिक नागरिक संस्थाओं के विचार, योजना और काम में रणनीतिक संचार को यथोचित स्थान डालना है। इस प्रवेशिका से उन्हें सामाजिक नागरिक संस्थाओं की संरचना और भूमिका में संचार और संवाद के महत्व को पहचानने में मदद मिलेगी। यह किताब पहला चरण है। दूसरा चरण है अपना पहल के लिए तैयारोना और अपने स्तर पर अपने लिए योजना बनाना। तीसरा चरण है एक दूसरे का साथ-सहयोग लेना। अगर हम इस किताब को व्यावहारिक रूप में लागू करने की आपकी योजना में सहभागी हो सकते हैं, तो हमें बताइएगा। उद्देश्य इस प्रवेशिका को पढ़कर और अभ्यास में लाकर सामाजिक नागरिक संस्थाओं से सम्बद्ध व्यक्ति- 1. इस वक्तव्य, "सामाजिक नागरिक संस्थाओं के सन्दर्भ में रणनीतिक संचार का मतलब है कि ये संस्थाएं अपनी अभिव्यक्ति, वक्तव्य और प्रस्तुति में (यानी संचार की प्रक्रिया में) अपने उस सपने के बारे में बात करें, जी उन्होंने एक बेहतर समाज के लिए देखा है" को सुस्पष्ट कर सकेंगे। 2. अपनी संस्था की बेहतर छवि स्थापित कर सकने के लिए सभी मुख्य हितधारकों की धारणाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रभावी संचार और प्रक्रियाएं अपना सकने के लिए प्रेरित होंगे।
Language : Hindi
Isbn :
No of pages : 242
Publisher : Vikas Samvad Samiti
Author Information : Mr. Sachin Kumar Jain
Published Date : 24-11-2025
0.76712100-1438757716-sachin-230326040331.jpg

Mr. Sachin Kumar Jain

About Author

Mr. Sachin Kumar Jain is a social researcher, author, facilitator, and Ashoka Fellow dedicated to advancing rights-based and evidence-driven civil society. With a background in sociology and journalism, he has authored over 60 publications and facilitated hundreds of training programs on issues such as nutrition, child health, and democratic values. His work primarily focuses on community engagement, constitution education, and strategic communication, aiming to strengthen grassroots understanding and leadership. Sachin’s efforts have contributed significantly to raising awareness and inspiring action on social issues through media, training, and policy advocacy. He is noted for integrating democratic values, climate change, and child protection in his core thematic work.

You Need To Login First